ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना के लिए डीबीटी अपडेट के लिए रविवार को भी खुले बैंक

 इंदौर। लाड़ली बहना योजना के डीबीटी अपडेट, आधार लिंक करने आदि कामों के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंकों में हलचल रही। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बैंकों में पहुंचीं और डीबीटी अपडेट करवाया। बैंकें चालू करने के लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए थे। इसके बाद महिलाओं के अकाउंट में 10 जून से एक हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे।

जानकारी अनुसार जिले में 18 हजार से भी अधिक महिलाओं के अकाउंट की डीबीटी होना बाकी है। ऐसे में इन महिलाओं के खातों में योजना का पैसा नहीं आ सकता। प्रदेश सरकार ने एक मौका और देते हुए रविवार को भी बैंकें चालू करने के आदेश दिए, जिससे महिलाएं अपने अकाउंट की डीबीटी और आधार से लिंक आदि कार्य करवा सकें। महिलाओं ने भी इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया।

बड़ी संख्या में महिलाएं छुट्टी के दिन बैंकों में पहुंची और डीबीटी अपडेट करवाई। बताया जाता है कि जिले में 2 लाख 50 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा किए हैं। हालांकि सरकार ने पात्र महिलाओं की सूची जारी कर दी है और प्रमाण-पत्र भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इसके बाद भी हजारों महिलाएं रह गई हैं, जिन्हें भी योजना का फायदा देने के लिए रविवार को भी बैंक चालू करवाए गए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रहीं डीबीटी की जानकारी

उधर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी लोगों के घर-घर जाकर डीबीटी अपडेट करवाने और आधार कार्ड से लिंक करवाने के बारे में कई दिनों से जानकारी दे रही हैं। कई बार तो इन्हें देर शाम तक भी अपना कार्य पूर्ण करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button