ब्रेकिंग
खंडवा में भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्... फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की मारपीट सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग में पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट मौत, बाथरुम में मिला शव जिंदा सांप लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई महिला पार्षद, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला मऊगंज में सड़क हादसा, दो बाइक में टक्कर, एक की मौत मुरैना में युवक को सांप ने काटा, परिजन युवक के साथ सांप को भी लेकर पहुंचे अस्पताल उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, किसानों के लिए कर दी ये मांग 18 अप्रैल को होनी थी शादी! कार्ड भी बंट गए...इससे पहले हो गया लव जिहाद CM मोहन यादव ने कहा- प्रदेश राष्ट्र नीति के संकल्प पथ पर प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रहा कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से कटा श्रीलीला का पत्ता! डेब्यू में FLOP होने वाली एक्ट्रेस की हो गई एंट्...

जालंधर नगर निगम के पार्षद हाउस बैठक आज, हंगामे के आसार

जालंधर: जालंधर नगर निगम के पार्षद हाउस की बैठक वीरवार 20 मार्च को बाद दोपहर 3 बजे रेडक्रॉस भवन में होने जा रही है। इस बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेयर वनीत धीर इसकी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नगर निगम कमिश्नर और बड़े अधिकारी मौजूद रहकर पार्षदों के सवालों के जवाब देंगे।

इस बैठक में निगम का अगले साल का वार्षिक बजट भी पास किया जाएगा। सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी हंगामा करने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक काफी हंगामेदार हो सकती है।

यह बैठक 27 महीने के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले नगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल नहीं किया था, लेकिन जोड़तोड़ के जरिए बहुमत जुटा लिया गया। इसके बावजूद विपक्ष की मजबूत उपस्थिति इस बैठक में चुनौती पेश कर सकती है। विपक्षी पार्षद शहर की सफाई व्यवस्था और सीवेज सिस्टम जैसे बड़े मुद्दों को उठा सकते हैं, जो लंबे समय से चर्चा में हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें हैं, जबकि सीवरेज सिस्टम की खराब हालत भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भी निगम की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। ऐसे में विपक्ष निगम की खराब परफॉर्मेंस को बड़ा मुद्दा बना सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मेयर वनीत धीर बतौर मेयर बैठक में इस हंगामे को कैसे संभालते हैं। गौरतलब है कि बैठक के एजैंडे में विकास कार्यों से जुड़े करोड़ों रुपए के प्रस्ताव भी शामिल हैं, जिन पर सवाल उठ सकते हैं। शहरवासियों की नजर भी इस बात पर रहेगी कि यह बैठक कितनी सफल रहती है।

खंडवा में भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश     |     फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की मारपीट     |     सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग में पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट मौत, बाथरुम में मिला शव     |     जिंदा सांप लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई महिला पार्षद, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला     |     मऊगंज में सड़क हादसा, दो बाइक में टक्कर, एक की मौत     |     मुरैना में युवक को सांप ने काटा, परिजन युवक के साथ सांप को भी लेकर पहुंचे अस्पताल     |     उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, किसानों के लिए कर दी ये मांग     |     18 अप्रैल को होनी थी शादी! कार्ड भी बंट गए…इससे पहले हो गया लव जिहाद     |     CM मोहन यादव ने कहा- प्रदेश राष्ट्र नीति के संकल्प पथ पर प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रहा     |     कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से कटा श्रीलीला का पत्ता! डेब्यू में FLOP होने वाली एक्ट्रेस की हो गई एंट्री?     |