ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
व्यापार

ने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में आज क्या है भाव

आज 13 अगस्त 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. गुडरिटर्न की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोना आज ₹1,01,540 प्रति दस ग्राम के भाव के आस-पास बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93.000 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है.

इसके अलावा चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है. बुधवार, 13 अगस्त 2025 को 1 किलो चांदी का रेट ₹1,14,900 हो गया, जो कि कल से ₹1,000 कम है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज सोना किस कीमत पर बिक रहा है.

प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट (13 अगस्त 2025)

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹93,090 ₹1,01,540
मुंबई ₹92,940 ₹1,01,390
कोलकाता ₹92,940 ₹1,01,390
चेन्नई ₹92,940 ₹1,01,390
बंगलुरु ₹92,940 ₹1,01,390
पटना ₹92,940 ₹1,01,390
जयपुर ₹93,090 ₹1,01,540
लखनऊ ₹93,090 ₹1,01,540
नोएडा ₹93,090 ₹1,01,540
गाजियाबाद ₹93,090 ₹1,01,540

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों?

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा तनाव हैं. अमेरिका और रूस के बीच चल रही संभावित बातचीत और शांति प्रक्रिया से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, जिससे “सेफ हेवन” यानी सोने की मांग थोड़ी कम हुई है. साथ ही, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में आई तेजी के कारण कई निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे बाजार में दबाव देखने को मिला.

इसके अलावा डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता का असर भी सोने की मांग पर पड़ा है. डॉलर जब मजबूत होता है, तो आमतौर पर सोना कमजोर होता है क्योंकि निवेशक डॉलर को ज़्यादा सुरक्षित मानते हैं. यही कारण है कि आज के दिन सोने की कीमत में थोड़ी नरमी देखने को मिली.

चांदी के दाम में भी गिरावट

चांदी के रेट भी आज कम हुए हैं। 1 किलो चांदी का रेट ₹1,14,900 है, जो कल के मुकाबले ₹1,000 सस्ता है. दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, और मुंबई जैसे शहरों में चांदी की कीमत लगभग समान बनी हुई है. घरेलू मांग में थोड़ी नरमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह से यह बदलाव देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button