ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय व... पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ...
टेक्नोलॉजी

E-Aadhar Card Download: आधार कार्ड खो गया है, तो न हों परेशान, घर बैठें निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी

नई दिल्ली। देश में किसी भी व्यक्ति को विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं कई तरह की सेवाओं के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए ये सबके लिए जरूरी है, ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आप परेशान न हों। आप कुछ प्रोसेस पूरा करके कुछ मिनटों में अपने Aadhaar Card की डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड होल्डर्स और इसके लिए पंजीयन कराने वालों को डिजिटल प्रति डाउनलोड करने की सुविधा देता है। जो आधार आप डाउनलोड करेंगे वह भी डाक से प्राप्त आधार की तरह ही वैध होता है।

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी कैसे करें डाउनलोड

  • UIDAI के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें।
  • अब ‘Get Aadhaar’ सेक्शन के तहत ‘Download Aadhaar’ के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप आधार संख्या (UID), पंजीयन संख्या (EID) या फिर वर्चुअल संख्या (VID) में से किसी एक को इंटर कीजिए।
  • अब आपको कैप्चा कोड डालना होगा और ‘Send OTP’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी मिलेगा।
  • नए पेज पर आप ओटीपी इंटर करें और साथ ही क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब दें।
  • अब ‘Verify And Download’ के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डॉउनलोड हो जाएगी।

आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी पासवर्ड सुरक्षित होती है। आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी को खोलने के लिए आपको एक पासवर्ड इंटर करना होगा। पासवर्ड के बारे में आपको ‘Verify And Download’ के ठीक नीचे जानकारी मिल जाएगी। यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और उसके बाद आपके जन्म का वर्ष होता है।

आजकल आधार कार्ड की आवश्यकता लगभग हर जरूरी काम में पड़ती है। प्राइवेट जॉब हो या कोई सरकारी काम, आधार एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। यहां तक कि अधिकतर सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button