ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मनोरंजन

डायलॉग बोलते-बोलते बुरी तरह भड़क गये सनी देओल, कागज़ फाड़कर बोले- नहीं होना मुझे वायरल यार

नई दिल्ली। सनी देओल अपनी फ़िल्मों में एक्शन और बुलंद संवाद अदाएगी के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर सनी को इस अंदाज़ में उनके फैंस भी पसंद करते हैं। अब सनी ने अपनी चर्चित फ़िल्म दामिनी के आइकॉनिक डायलॉग को बोलते हुए एक वीडियो बनाया है, जिसमें वो काफ़ी गुस्से में नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में सनी घर के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। सनी अपनी दामिनी का संवाद तारीख़ पे तारीख़ बोलते हैं। सामने बैठा शख़्स (कैमरे में नहीं है) उन्हें कहता है, सर थोड़ा ज़ोर से बोलिए। सनी वही डायलॉग कुछ ऊंची आवाज़ में दोहराते हैं। सामने वाला शख़्स फिर भी संतुष्ट नहीं होता और सनी से थोड़ा भावनाओं के साथ डायलॉग रिपीट करने की गुज़ारिश करता है।

सनी गुस्से से देखते हुए तेज़ आवाज़ में तारीख़ पे तारीख़ बोलते हैं। इसके बाद जब वो व्यक्ति उनसे थोड़ा और ज़ोर से बोलने की गुज़ारिश करता है तो सनी आपा को बैठते हैं और उसके हाथ से काग़ज़ छीनकर कहते हैं- अरे तूने मुझे क्या समझ रखा है? इंदिरानगर का गुंडा हूं मैं क्या… और काग़ज़ मोड़कर सामने बैठे व्यक्ति के हाथ में थमाकर चले जाते हैं।

इस वीडियो के साथ सनी ने लिखा-  नहीं होना मुझे वायरल यार… सनी के इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक किया है और कमेंट किये हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि दामिनी वाली एनर्जी अभी भी बरकरार है।

बता दें, हाल ही में आर बाल्की ने अपनी नई फ़िल्म का एलान किया है, जिसमें सनी देओल, पूजा भट्ट, दुल्कर सलमान और श्रिया धन्वंतरि मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक थ्रिलर फ़िल्म है। सनी पहली बार आर बाल्की के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा सनी अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म अपने 2 की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं, जिसे अनिल शर्मा निर्देशित करेंगे। इस फ़िल्म में सनी अपने पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और बेटे करण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। सनी फ़िलहाल सांसद के तौर पर भी ज़िम्मेदारियां निभा रहे हैं। सनी पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button