ब्रेकिंग
जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण...
देश

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के नापाक मंसूबे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस चौकी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया है। सामाचार एजेंसी ANI ने इस बात की पुष्टि की है। इस हमले में वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए हैं। इन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार जारी है। वहीं, आतंकी भी ग्रेनेड फेंकने के बाद वहां से भागने में कामयाब रहे। पुलिस व सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर कर आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Jammu & Kashmir | Terrorists hurl grenade towards police post near Post Office, Pulwama

Details awaited.

— ANI (@ANI) December 26, 2021

बता दें कि, इससे पहले सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी को मार गिराया था। यह आतंकवादी पुलिस के एक अधिकारी की हत्या में शामिल था। दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दक्षिण कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ थी। इससे पहले शनिवार को शोपियां और पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो-दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके के कलां में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में रात के वक्त एक आतंकवादी मारा गया।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग के कदीपोरा निवासी फहीम भट के रूप में की है। आईजीपी, कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा, “वह हाल में आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल हुआ था और एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या में शामिल था, जो पीएस बिजबेहरा में तैनात थे।” बुधवार शाम बिजबेहरा अस्पताल के बाहर आतंकियों ने एएसआई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button