ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
देश

दरभंगा में डॉक्टर की अनूठी पहल, ट्रांसफर होने के बावजूद गांव में मरीजों का रखते ख्याल

दरभंगा। मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर टटुआर गांव। स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछड़े इस गांव के लोगों की एकमात्र उम्मीद डा. विजेंद्र मिश्रा हैं। वे दरभंगा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में सर्जरी विभाग में तैनात हैं। इसके बावजूद हर रविवार गांव में पहुंचते हैं। बीमार लोगों की जांच कर जरूरी दवा उपलब्ध कराते हैं। यह सिलसिला वर्ष 2006 से जारी है। डीएमसीएच में व्यस्तता और गांव से दूरी बढऩे के बावजूद लोगों की सेहत का ख्याल रखते हैं। वे फोन पर भी उपलब्ध रहते हैं।

15 साल से कर रहे इलाज 

गांव की करीब छह हजार की आबादी मनीगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे है। ग्रामीण रामरूप राम बताते हैं कि टटुआर में लंबे समय से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) का भवन प्रस्तावित है। वर्ष 1994 में डा. विजेंद्र की बतौर प्रभारी तैनाती हुई थी। उस दौर में एक आवासीय मकान से ही अस्पताल का संचालन होता था। वर्ष 2006 में उनका ट्रांसफर डीएमसीएच हो गया। इसके बाद किसी की तैनाती नहीं हुई। गांववालों से उन्हें इसकी जानकारी मिलती रही। इसके बाद उन्होंने हर रविवार गांव में आकर इलाज करना शुरू कर दिया।

गांव के लोगों को रहता इंतजार 

डा. विजेंद्र बताते हैं कि रविवार को अवकाश होने की वजह से गांव में जाने का समय मिल जाता है। प्रति सप्ताह 20 से 25 लोगों का इलाज और दवा देते हैं। गंभीर मरीजों को डीएमसीएच या निजी अस्पताल में इलाज कराते हैं। यह दौर कोरोना काल में भी चलता रहा। फोन पर लोगों को जरूरी सलाह देते हैं।

पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया गया अस्पताल 

ग्रामीण विद्यानंद झा बताते हैं कि गांव में स्वास्थ्य सेवा की आस वर्षों से है। उन महिलाओं का दर्द जानिए, जिन्हें प्रसव पीड़ा होती है और उस अवस्था में चार किमी दूर मनीगाछी या करीब 40 किमी दूर डीएमसीएच जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है पर राशि और जमीन से संबंधित कागजात में पेच के कारण निर्माण नहीं हो रहा है। अभी यह गांव के एक पंचायत भवन में बिना चिकित्सक के है। एक एएनएम कभी-कभार पोलियो की खुराक पिलाने आती है।

Related Articles

Back to top button