ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

UP बार काउंसिल की अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, दूसरी तरफ योगी कर रहे थे कानून की समीक्षा बैठक

आगराः सीएम योगी एक ओर अपराध रोकने के लिए लखनऊ में यूपी के सभी डीएम-एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं तो दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने आगरा में महिला बार कौंसिल की कचहरी में गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला बार कौंसिल  दरवेश सिंह को 3 गोलियां मारी हैं। बता दें कि उन्हें 2 दिन पहले ही अध्यक्ष पद मिला है।
जानकारी के मुताबिक थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की घटना है। बताया जा रहा है कि दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह में यह गोली कांड हुआ है। इस घटना में अधिवक्ता मनीष के भी गोली लगी है। कहा जा रहा है कि अधिवक्ता मनीष ने दरवेश पर हमला करने के बाद खुद पर भी गोली चलाई है। दरवेश की निजी अस्पताल में मौत हो गई है जबकि मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा है।
कौन हैं दरवेश सिंह
दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कर्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button