ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में फिर बदला मौसम, 26 मार्च से आंधी-बारिश की चेतावनी; वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची:झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. ठंडी हवा चल रही हैं. रांची का मौसम सुहाना हो गया है. मौसम केंद्र, रांची ने अनुमान जताया है कि मंगलवार को रांची, चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और पलामू के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर आम लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

रांची का अधिकतम पारा 30 डिग्री के नीचे

मौसम केंद्र, रांची के ताजा आंकड़ों के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे या आसपास रहा, जबकि कुछ स्थानों पर तापमान में वृद्धि भी देखी गई. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

औद्योगिक शहर जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा. डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

जगन्नाथपुर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड

वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा के जगन्नाथपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यहां सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हुआ.

Related Articles

Back to top button