ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
झारखण्ड

Ramgarh Krishi Mela 2026: रामगढ़ में आधुनिक तकनीक से बदली किसानों की तकदीर, उन्नत बीजों और उपकरणों की लगी प्रदर्शनी; उपज बढ़ाने के मिले मंत्र

रामगढ़ः जिला कृषि कार्यालय और आत्मा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सिदो-कान्हू मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कृषि एवं पशुपालन मेला-सह-प्रदर्शनी में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि रहीं. इस भव्य मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट के लगाए गए स्टॉल पर मॉडर्न खेती और सरकारी स्कीमों की जानकारी दी गई. प्रोग्रेसिव किसानों को उनकी अच्छी फसल और प्रोडक्ट (सैंपल) के लिए पुरस्कृत किया गया.

मेले में आए किसानों को पुरस्कृत किया गया

जिला स्तरीय मेले की सबसे बड़ी खासियत सब्जियों, फलों और अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी प्रतियोगिता रही. जहां खेतों की ताजा उपज टमाटर, ब्रोकली, मिर्च, आलू, सरसों, मशरूम, गेंदा, गुलाब, स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद जैसी फसलों ने आकर्षित किया.

इस दौरान कृषकों को कृषक उपकरण, ट्रैक्टर, सोलर सिस्टम, पंप सेट, मत्स्य मित्रों को बाइक, बीज, पशुपालकों को गाय, बकरी और मुर्गी सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए. मेले में आए विभिन्न श्रेणियों में लगभग 50-60 किसानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया.

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है:- कृषि मंत्री

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार में कृषि पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 80 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए किसानों को जागरूक होना आवश्यक है. वहीं विशिष्ट अतिथि ममता देवी ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए किसानों की परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया.

यह मेला किसानों के लिए नई सीख का मंच बना

मेले के दौरान आयोजित कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, सिंचाई तकनीक और जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उत्पादन बढ़े और लागत घटे. यह मेला न केवल किसानों के लिए नई सीख का मंच बना, बल्कि उनके बेहतर और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित होगा.

Related Articles

Back to top button