ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
विदेश

जेल के अंदर दो गुटों में हुई हिंसा, 57 लाेगाें की मौत

साओ पाउलोः ब्राजील के उत्तरी प्रांत पारा में एक जेल के अंदर सोमवार को दो गुटो में हिंसा हो गई, जिसमें 57 कैदियों की मौत हो गई। प्रशासन ने यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत की राजधानी बेलेम से लगभग 850 किलोमीटर दूर स्थित अल्टामीरा में जेल में लगभग पांच घंटों तक हिंसा जारी रही और अंत में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के बाद इस पर काबू पाया जा सका। मृतकों में 16 के सर धड़ से अलग हो गए थे, वहीं एक गुट द्वारा एक सेल के आग लगाने के कारण 41 लोगों की मौत दम घुटने से हुई। प्रांतीय जेल तंत्र के प्रमुख जारबास वास्कॉनसेलॉस ने कहा कि दूसरे गुट का सफाया करने के लिए यह एक स्थानीय हमला था।

उन्होंने (हमलावरों) ने प्रवेश किया, मारा और आग लगा दी। जेल प्रबंधन ने कहा कि जेल के एक हिस्से में कैदी जैसे ही नाश्ते के लिए बैठे, दूसरी सेल से आए हमलावरों ने जबरदस्ती घुस कर देशी हथियारों से अपने दुश्मनों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बंधक बनाए गए दो कर्मियों को बाद में सुरक्षित रिहा कर दिया गया, वहीं दो अन्य लोगों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ कैदियों के रिश्तेदारों ने अल्टामीरा में प्रदर्शन कर एक धड़े का स्थानांतरण करने की मांग की थी, जिससे विवाद से बचा जा सके। वैस्कॉनसेलोस के अनुसार, लेकिन प्रशासन को सोमवार की हिंसा से पहले ऐसे कोई संकेत नहीं दिखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button