ब्रेकिंग
IIT दिल्ली के छात्रों को हुई गंभीर समस्या, फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं 8 मई तक के लिए स्थगित, जानें पूर... पेशावर से एबटाबाद तक… पाकिस्तान के शहरों में फैला डर और खौफ, ऐसे कर रहा युद्ध की तैयारी 'आप' सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया - पीड़ितों का नशा छुड़ाने और पुनर्वास पर ध्यान केंद्... दूल्हे का दाढ़ी देख बोली- कटवाओ इसे… नहीं माना तो देवर के साथ भाग गई दुल्हनिया बेटी पैदा हुई तो पिला दी मच्छर मारने की दवा, सड़क पर तड़पता छोड़ा, फिर दे दिया तीन तलाक धर्म पूछकर पहले भी मारते थे आतंकी, पंजाब में हिंदुओं को छोड़कर सिखों को मारते थे: गुलाम नबी आजाद पहले की लव मैरिज, फिर किसी से अफेयर के शक में कर डाली हत्या… पति ने पत्नी का बेलन से घोंटा गला पहाड़ी रास्तों का टीचर निकला पहलगाम हमले का असली गुनहगार, कश्मीर के कुपवाड़ा में है घर PAK का क्या होगा? 2 घंटे में 3 सुपर मीटिंग, फुल एक्शन में पीएम मोदी ऐसे आएगी मौत सोचा न था, लिफ्ट लेकर जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा
उत्तरप्रदेश

कांग्रेस ने अब खुशी दुबे की मां नहीं बल्कि उनकी बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर सीट से दिया टिकट

कानपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले कांग्रेस ने बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसपर विरोध के बाद अब खुशी दुबे की मां नहीं, बल्कि उनकी बहन नेहा तिवारी कांग्रेस की कल्याणपुर सीट पर उम्मीदवार होंगी। बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामा था। गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया था ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके। तब बिकरू कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ने कहा था कि ये शहीदों का अपमान है। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अमर दुबे की सास को टिकट देना शर्मनाक बात है। 2 जुलाई 2020 को चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे ने साथियों संग पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें सीओ बिल्हौर सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे और उसके पांच गुर्गों को ढेर किया गया था। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के शूटर की अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी, लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया। अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? कांग्रेस ने कहा, खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।
 

Related Articles

Back to top button