ब्रेकिंग
CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया...
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड DSP रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में हुए शामिल, बड़ा मलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव

छतरपुर : विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव अपने सहयोगी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। छतरपुर जिले के कई थानों के थाना प्रभारी रहे और जनता से सीधे जुड़े होने का फायदा उठाते हुए लोकप्रियता को भुनाने के चलते रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

●यह है वजह, झेलना पड़ेगा विरोध

बता दें कि जिले का बड़ामलहरा क्षेत्र यादव, लोधी, जैन, दलित, बाहुल्य क्षेत्र है जिसके चलते भाजपा कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्यासी इन्हीं समुदाय/जातियों में से अपना अधिकृत प्रत्यासी खड़ा करती है और इन्हीं में से कोई विधायक चुने जाता है। जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आ चुके वर्तमान विधायक प्र प्रद्युम्म सिंह लोधी के चलते यहां से कांग्रेस का कोई प्रबल दावेदार नहीं है जिसके चलते कांग्रेस अपना दांव रक्षपाल यादव पर लगा सकती है। हालांकि रक्षपाल का प्रत्यासी घोषित करना इतना आसान न होगा उन्हें क्षेत्रीय पुराने और दावेदार कांग्रेसियों का विरोध झेलना होगा।

इस दौरान राजकुमार चौहान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा, नरेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बुंदेला जिला महामंत्री,धन प्रसाद असाटी जिला उपाध्यक्ष, बाबूराम यादव जिला उपाध्यक्ष, सुशील मोदी जिला महामंत्री, अमित मिश्रा बड़ा मलहरा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जैन संगठन मंत्री, संतोष दीक्षित मंडल अध्यक्ष बड़ा मलहरा, अनिल जैन जिला सचिव, हरिराम यादव सेक्टर अध्यक्ष, बबलू लोधी सेक्टर अध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष किसान कांग्रेस बड़ा मलहरा, राम हेत मिश्रा ग्राम प्रतापपुरा, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष, राजभर यादव, इंद्रपाल यादव मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीराम यादव सगोरिया, शंकर सिंह यादव ग्राम केवलारी, मुन्नी लाल यादव जिमीदार, हरिराम यादव सरपंच कुटोरा, मथुरा अहिरवार रामटोरिया, स्वामी यादव, मंगल सिंह यादव ग्राम धर्मपुरा पूर्व जनपद अध्यक्ष बक्सवाहा, मान सिंह यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देवरी वृंदावन यादव ग्राम शाहपुरा, प्यारे लाल यादव सिरोंज, गुड्डन राय बड़ा मलहरा, राकेश दुबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button