ब्रेकिंग
धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव एसबीआई कार्ड ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी, ग्राहकों को दी सतर्क रहने की सलाह छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद दउरा घर लाने से जुड़े हैं कई विशेष नियम भीड़-भाड़ से दूर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बेहतरीन हैं ये ऑफबीट हिल स्टेशन मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फैंस की बढ़ी चिंता रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी पंचकूला स्कूल में बच्ची के साथ मारपीट पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट... हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, प्रोफेसर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे पर तीन महीने में लें फैसला
धार्मिक

भारत के लिए शुभ है शनि का राशि परिवर्तन

जालन्धर: शुक्रवार करीब दोपहर 12 बजे धनु राशि से मकर राशि में हो रहा शनि का गोचर देश के आर्थिक विकास के साथ-साथ देश का विदेशों में गौरव बढ़ाने वाला भी साबित होगा। 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आए मौजूदा भारत की कुंडली वृष लगन की है और शनि इस कुंडली में नवम (त्रिकोण भाव) और दशम (केन्द्र भाव) का स्वामी होकर योगाकारक ग्रह की भूमिका अदा करता है। योगाकारक ग्रह का अपनी राशि में आ जाना भारत के विकास की दृष्टि के लिहाज से शुभ है। भारत की कुंडली में इस समय चंद्रमा की महादशा के भीतर शनि की ही अंतर्दशा चल रही है। लिहाजा अपनी इस अंतर्दशा के दौरान योगाकारक ग्रह शनि अच्छे फल देगा। आने वाले अढ़ाई साल में भारत में रोजगार की दृष्टि से अच्छा काम होगा, जबकि अध्यात्म की दृष्टि से भी भारत का नाम बढ़ेगा। देश में धार्मिक टूरिज्म में इजाफा हो सकता है।

मोदी बड़े फैसले लेंगे 
शनि का यह गोचर प्रधानमंत्री की कुंडली के लिहाज से भी शुभ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में है। शनि के गोचर के साथ ही प्रधानमंत्री शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। मोदी की कुंडली में तीसरे भाव का शनि पराक्रम में वृद्धि करेगा जिससे आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री बड़े और साहसिक फैसले लेंगे। हालांकि उनके कुछ फैसलों को लेकर विवाद भी पैदा हो सकता है क्योंकि इस भाव में बैठे शनि की पंचम पर दृष्टि उनके बुद्धि और विवेक को प्रभावित करेगी।

शनि करीब 30 साल बाद अपनी राशि में आ रहे हैं, इससे पहले शनि मार्च 1990 में मकर राशि में आए थे। शनि का अपनी राशि में आना ही एक तरह से शुभ संकेत है। शनि के इस गोचर से पाप कर्म के रास्ते पर चल रहे लोगों के बुरे दिन आएंगे जो लोग शनि के साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं।
-आशु मल्होत्रा, जालन्धर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button