ब्रेकिंग
Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ... Apara Ekadashi 2026 Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन पूजा में जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु पूर... Kishmish aur Saunf ka Pani: गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट पिएं किशमिश-सौंफ का पानी, वजन कम करने और ... Bihar Crime News: बिहार में चोरों का अजब-गजब कारनामा! रातों-रात काट लिया रेलवे सिग्नल का तार, थमी ट्... Haryana Nikay Chunav Results: हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सांपला में बीजेपी की जीत Akhilesh Yadav News: भाई प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, बोले- 'कारोबार में नुकसान से टू... Desi Bulletproof Jacket: बिहार के छात्रों का कमाल! फाइबर से बनाया 6 लेयर बुलेटप्रूफ आर्मर NEET Paper Leak Update: गुरुग्राम के डॉक्टर से 30 लाख में खरीदा नीट का पेपर, जयपुर के परिवार का बड़ा... Travel News: गर्मी की छुट्टियों के लिए 42 दिन बाद खुला 11,500 फीट ऊंचा [हाईवे का नाम/श्रीनगर-लेह हाई... JDU MLA Bodyguard Arrested: जेडीयू विधायक के बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी का खुल...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button