ब्रेकिंग
पंजाब यूनिवर्सिटी में खुला चंडीगढ़ का चौथा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन; 24 घंटे मिलेगा सटीक मौसम डेटा पंजाब यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से पीएचडी छात्रा ज्योति की मौत; भड़के छात्रों ने तोड़... हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला! ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ मुफ्त, जानें नए निय... पशुओं में मुंह-खुर बीमारी का कहर! जानें लक्षण, घरेलू उपचार और बचाव के आसान उपाय; डॉक्टर की सलाह नूंह के सूंध गांव में बंदरों का खौफनाक आतंक, हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत और दो दर्जन से अधिक घाय... शिक्षा बोर्ड में धांधली पर दिग्विजय चौटाला का बड़ा हमला! राज्यपाल से करेंगे शिकायत, हाईकोर्ट जाने की... 'खिलाड़ी देश का होता है, राज्य का नहीं'; ग्रेडेशन न मिलने पर पंजाब-हरियाणा के CM से मिलेंगे नेशनल प्... फरीदाबाद में कमाल! बिना खोपड़ी खोले नाक के रास्ते निकाला इराक के युवक का ब्रेन ट्यूमर, 5 दिन में डिस... होला मोहल्ला की वीरता और आस्था तस्वीरों में कैद; चंडीगढ़ म्यूजियम में 15 सितंबर तक संजय दास की फोटोग... पानीपत में इलाज में बड़ी लापरवाही! पैर के फ्रैक्चर के इलाज में दिल में डाला स्टेंट, महिला की मौत पर F...
देश

गर्मी का कहर: दिल्ली में रेड अलर्ट जारी, चुरु में पारा 50 के पार व कर्नाटक में बारिश के लिए यज्ञ

नई दिल्लीः पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली और राजस्थान में लू की आशंका को देखते हुए अगले तीन दिनों के लिए रेड अर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि विभाग लू चलने की आशंका के मद्देनजर इस प्रकार की चेतावनी जारी करती है। वहीं गर्मी को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के चुरू में पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहा तथा अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

बारिश के लिए करना होगा इंतजार
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून एक हफ्ते की देरी से आएगा और सामान्य रहेगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि 6 जून के बाद बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ लखनऊ के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

सूखे का संकट
महाराष्ट्र और कर्नाटक में सूखे की समस्या बढ़ गई है। महाराष्ट्र के कई तलाब सूख गए हैं तो वहीं कर्नाटक के हुबली इलाके में किसान सूखे के कारण गायों को बेचने पर मजबूर हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उनके पास गायों को खिलाने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि बारिश भी नहीं हो रही है। ऐसे में उनके लिए पानी पूरा नहीं हो रहा तो गायों को क्या खिलाएंगे और पिलाएंगे। कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार ने सर्कुलर जारी कर अच्छे मॉनसून के लिए राज्य के सभी मंदिरों में यज्ञ करने का आदेश दिया है। हर मंदिर से विशेष पूजा करने को कहा गया है, जिसमें 10001 रुपये से ज्यादा खर्च न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button